बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने की प्रेस वार्ता, जिले में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, मतदाताओं की संख्या 22,21,435
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 की आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का अंतिम प्रकाशन आज शुक्रवार को कर दिया गया है। निर्वाचन नामावलियों के अंतिम प्रकाशन के मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता की और एसआईआर को लेकर विस्तृत जानकारी दी।