बदायूं: हरि नंगला गांव में विवाहिता की इलाज के दौरान हुई मौत, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Mar 11, 2024 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के कसेर गांव के रहने वाले धर्म सिंह ने अपनी बेटी कामिनी की शादी सत्यपाल के बेटे मुनेंद्र से थाना कुंवरगांव के हरि नगला गांव में की थी। ससुराल वालों का कहना है कि कामिनी बीमार रहने लगी और उसका उन्होंने कई जगह इलाज कराया। रविवार को बीमारी के चलते कामिनी की घर पर ही मौत हो गई। कामिनी के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।