बदायूं: दहेज में कार न मिलने पर बेहटा डम्बरनगर गांव में ससुरालियों ने विवाहिता की मारपीट कर व गला दबाकर की हत्या
Budaun, Budaun | Mar 11, 2024 थाना कादरचौक क्षेत्र के मोहम्मदगंज गांव के रहने वाले शमशाद खां ने अपनी बेटी गुलताज की शादी जाबिर अली के बेटे तालिब से थाना कादरचौक क्षेत्र के बेहटा डम्बर नगर गांव में 7 नवंबर 2022 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ की थी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुलताज के ससुरालियों ने दहेज की खातिर उसकी मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी।