ओरमांझी: ओरमांझी सहित रांची के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
ओरमांझी सहित रांची के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के कारण आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार बिजली मेंटेनेंस कार्य के कारण आर्यपुरी, रातू रोड, टंगराटोली, पिस्का मोड़, तारा बाबू लेन, कुन्दन टायर के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।