डिंडौरी: विधायक ने छिंदवाड़ा में महिला को प्रसव के उपरांत खटिया मे अस्पताल ले जाने का विडियो वायरल करते हुए बीजेपी सरकार को घेरा
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने शनिवार सुबह 11:30 बजे सोशल मीडिया में छिंदवाड़ा में समय पर एंबुलेंस ना मिलने पर घर पर ही प्रसव होने से जच्चा बच्चा की हालत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा खटिया पर अस्पताल पहुंचाने का वीडियो वायरल करते हुए भाजपा सरकार को घेरा । दरअसल विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी शायद आपकी एयर एंबुलेंस सिर्फ वीआईपी के लिए है ।