पंचकूला: नगर निगम के सेक्टर 4 के दफ्तर में सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड की छापेमारी, कई कर्मचारी मिले नदारद
पंचकूला नगर निगम के सेक्टर 4 के दफ्तर में सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने छापेमारी की है। कई कर्मचारी नदारत मिले हैं। सुबह लगभग 9:30 बजे के आसपास सीएम फ्लाइंग की टीम पहुंच गई थी और लगभग 10:30 बजे तक छापेमारी जारी है। जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग सुबह से यह देख रही है कि कितने कर्मचारी टाइम पर आ रहे हैं और कितने कर्मचारी टाइम पर नहीं है।