जांजगीर: नेताजी चौक के पास ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, समय रहते बुझाने से बड़ा हादसा टला
जांजगीर। शहर के नेताजी चौक के पास लगे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। भीषण गर्मी और बिजली के बढ़ते लोड को आग लगने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।