जबलपुर: जबलपुर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, शातिर बदमाश गिरफ्तार, ₹2.58 लाख के जेवरात बरामद
रेल पुलिस जबलपुर ने ट्रेनों में चोरी करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से 2 लाख 58 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। इसका खुलासा आज सोमवार दोपहर 1 बजे जीआरपी थाना में पत्रकार वार्ता कर किया गया।