आगरा: पुलिस लाइन स्थित पुलिस कमिश्नर से विवाहिता को न्याय दिलाने पहुँचा हिंदूवादी संगठन, जानकारी देती सदस्य राखी अग्रवाल
आगरा में एक दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता को न्याय दिलाने के लिए हिंदूवादी संगठन ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई हैं। हिंदूवादी संगठन की सदस्य राखी अग्रवाल ने बताया कि विवाहिता का विवाह साल 2023 में ट्रांसयमुना निवासी एक युवक से हुआ था। तभी से पति और ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर मारपीट करने लगे। अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई हैं।