सिमरी: सूरत राय के डेरा गांव में गरीब किसान की झोपड़ी में आग लगने से परेशानी, सभी वस्तुएं जलकर राख
Simri, Buxar | Apr 16, 2026 सूरत राय के डेरा गांव में बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे एक गरीब किसान की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इस हादसे में किसान श्रीकवल राम की झोपड़ी में रखा कपड़ा, चारपाई सहित रोजमर्रा की उपयोग की सभी वस्तुएं जलकर पूरी तरह राख हो गईं।