चंडी: चंडी में शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की निगरानी जांच, 15 में सिर्फ एक शिक्षक पहुंचे
पटना हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम बुधवार को चंडी बीआरसी कार्यालय पहुंची। यहां आयोजित जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए। बीआरसी कार्यालय से 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ निगरानी जांच पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश