मथुरा: रामलीला ग्राउंड में रावण और मेघनाथ के पुतले का किया गया दहन, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण रहे मौजूद
शनिवार की शाम 8:00 बजे शहर मथुरा के रामलीला ग्राउंड में बनाए गए रावण मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। दशहरे के मौके पर रामलीला का भी मंचन हुआ। जिसे देखने के लिए लाखों श्रद्धालु रामलीला ग्राउंड पहुंचे। और लीला का आनंद उठाया देर शाम अधर्म पर धर्म की जीत के साथ असत्य पर सत्य के तहत रावण का पुतला जलाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा।