Public App Logo
लखनऊ के पारा क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई के दौरान रविवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर हमला किया गया और एक सब-इंस्पेक्टर को दबोचने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले के बाद मंगलवार को नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम के साथ तीन थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी पीएसी के जवान भी मौजूद रहे। इसके बाद अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें नगर निगम की टीम ने 100 से अधिक भैंसों को पकड़कर हटवाया। वहीं, पुलिस ने पशु कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार की शिकायत पर अबरार, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आशिफ, वारिश, नसीम, रानू, जीशान और नाफिश समेत 24 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। - Budaun News