होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में राज्यसभा सांसद ने दिवंगत शिवचरण रैकवार को दी श्रद्धांजलि,शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
बुधवार को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने वार्ड क्रमांक 7 की पूर्व पार्षद एवं एल्डरमैन ज्योति रैकवार के निवास पर पहुंचकर उनके राजेश रैकवार के पिता स्वर्गीय शिवचरण रैकवार के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सांसद माया नारोलिया ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।