बारियातू थाना क्षेत्र के टोटी गांव के पास बुधवार की रात 8 बजे बाइक दुर्घटना में एक बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के चेड़रा गांव निवासी सुधन उरांव 50 वर्ष के रूप में हुई। जिसे स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बालूमाथ CHC लाया गया। जहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उसकी स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया l