आगरा: राणा सांगा को लेकर राज्यसभा में दिए गए बयान पर हरि पर्वत स्थित आवास पर रामजीलाल सुमन ने एक बार फिर दिया बयान
Agra, Agra | Mar 23, 2025 राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में दिए गए बयान को लेकर कहा कि मैने किसी की भावनाओं को आहत नहीं किया है, मैने केवल इतिहास के तथ्य को बताया है, होली के त्योहार से देखा जा रहा है कि एक विशेष समुदाय को लेकर तमाम तरह के बयान दिए जा रहे हैं जो देश के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है, पूरी जानकारी राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने दी है।