लखीमपुर खीरी। जिले के बेहजम रोड स्थित एक देसी शराब की दुकान पर शराबियों के जमावड़े और आए दिन होने वाले विवादों का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे दुकान के बाहर शराबियों के जमावड़े का एक वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसके बाद क्षेत्र में इसकी व्यापक चर्चा होने लगी।