विधानसभा क्षेत्र के दलोट मंडल के ऋषि महादेव और अंबाकुड़ी में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याएँ सुनीं। लोगों द्वारा उठाई गई शिकायतों तथा स्थानीय मुद्दों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए गए।