राजगढ़: रात को संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले 6 लोगों को राजगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर किया पाबंद
Rajgarh, Churu | May 5, 2026 राजगढ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रात्रि को संदिग्ध अवस्था में शहर में घूमते हुए छ: लोगों को शांति भंग की आंशका में गिरफ्तार किया है। थानाधिकार राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में इश्तगासा पेश कर पाबंद करवाने की कार्रवाई की गई है तथा मामला दर्ज किया है।