जसवंतनगर: नगला राम सुंदर में मक्का के खेत में किसान राजीव सिंह का शव मिला, करंट से मौत की आशंका
थाना बलरई क्षेत्र के ग्राम नगला रामसुंदर में 53 वर्षीय किसान राजीव कुमार सिंह पुत्र दुलारे सिंह मक्का के खेत में बेहोशी की हालत में मिलने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर ले गए, जहां डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों के अनुसार खेतों की तारबंदी में लगी झटका मशीन के करंट से हादसा हुआ हो सकता है।