जनपद के बांसडीह रोड थाना पुलिस ने रविवार को दिन मे 1 बजे मझौली तिराहे के पास से पाक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस की माने तो थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। गिरफ्तार अभियुक्त अजय गुप्ता निवासी मझौली, थाना बांसडीह रोड है, जो वांछित था। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्याया