तुलसीपुर: अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा ने देवीपाटन मेले में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
5 अप्रैल शनिवार के बीती रात्रि को अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा द्वारा मंडलआयुक्त देवीपाटन मंडल, डीआईजी, जिला अधिकारी बलरामपुर ,एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के साथ देवीपाटन मेले की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। मेला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं व मेलार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।