तुलसीपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवी पाटन शक्तिपीठ मंदिर पहुंचे, करेंगे रात्रि विश्राम, शनिवार सुबह होंगे रवाना
4 अप्रैल शुक्रवार को 5:40 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे, मुख्यमंत्री द्वारा चल रहे चैत्र नवरात्रि मेले की समीक्षा की जाएगी साथ ही मंदिर पर रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 5 अप्रैल को पूजन अर्चन एवं गौ सेवा करेंगे उसके बाद रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।