तुलसीपुर: मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में महाकुंभ 2025 अंतर्गत सनातन धर्म की अभिव्यक्ति पर आयोजित गोष्ठी
4 अप्रैल शुक्रवार को 1:00 बजे मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल तुलसीपुर में महाकुंभ 2025 अंतर्गत सनातन धर्म की अभिव्यक्ति पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर ने संबोधित किया गोष्ठी में सनातन धर्म के वैश्विक स्वीकार्यता एवं महाकुंभ में इसके प्रभाव एवं संस्कृति पर चर्चा किया गया।