सीतामऊ: सीतामऊ क्षेत्र: लदुना तालाब पर अवैध खनन में पोकलेन मशीन व डंपर जब्त
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के लदुना तालाब में अवैध खनन पर राजस्व विभाग, पुलिस और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की, शिकायत पर की गई जांच में भारी मात्रा में मिट्टी का अवैध उत्खनन पाया गया,टीम ने एक पोकलेन मशीन और एक ट्रक जब्त किया,जबकि तीन डंपरों को थाने में खड़ा कराया गया, कुछ वाहन चालक मौके से फरार हो गया,