देवघर: सदर अस्पताल में जिला स्तरीय एकदिवसीय पुनश्चर्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सदर अस्पताल में जिला स्तरीय एकदिवसीय रिओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार सुबह 11:00 बजे से किया गया कार्यक्रम का मुख्य विषय जापानी इंसेफेलाइटिस की रोकथाम और उपचार रहा ।इस अवसर पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केदो से आए चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने इस बीमारी के लक्षण बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी ।