देवघर: झा और ठाकुर पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार पति-पत्नी हुए गंभीर रूप से घायल
झा और ठाकुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस संबंध में बताया गया कि बैद्यनाथपुर मोहल्ला निवासी सुरेश प्रसाद सिंह एवं रेणु देवी बाजार से बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे। उसी क्रम में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी ।बोलेरो व चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया