अलीराजपुर में 2 जुलाई को सेफ क्लिक 2.0 अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस ने डिजिटल सुरक्षा, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड समेत कई विषयों पर जानकारी दी और नागरिकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई।