एटा: एटा में युवक अवैध हथियारों के साथ रील बना रहा, विकास नगर निवासी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस कर रही जांच
Etah, Etah | May 21, 2026 एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के विकास नगर में एक युवक अवैध हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। इन वीडियो में युवक तमंचे लहराते हुए दबंगई का प्रदर्शन करता दिख रहा है।वायरल हुए कई वीडियो में युवक अलग-अलग मौकों पर हाथों में अवैध तमंचे लिए दिखाई दे रहा है,रीलों के माध्यम से वह इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। पब्लिक ऐप पुष्टि नही करता।