हज़ारीबाग: हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया माल्यार्पण
हजारीबाग में हूल दिवस के अवसर पर वीर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक सहित कई अधिकारियों छात्र छात्राओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, पीडब्ल्यूडी चौक स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर मंगलवार सुबह दस बजे उपायुक्त हेमन्त सती, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार और अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।