नलखेड़ा: इकलेरा के समीप शिव टेकरी पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी पांडव महाराज की कथा में हुई शामिल, शासन की योजनाओं की दी जानकारी
मप्र शासन की नगरीय विकास व आवास की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम इकलेरा के समीप शिव टेकरी पर पहुंची यहां पर पांडव महाराज की कथा में शामिल होकर उन्होने समाजजनो को सही दिशा में कार्य करने हेतु सम्बोधित भी किया साथ ही उनकी समस्याओ को सुनकर हल करने का आश्वासन भी दिया। उत्थान को लेकर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओ से भी अवगत कराया।