जलालपुर: जलालपुर बाजार में मोबाइल चोर पकड़ा गया, ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंपा
Jalalpur, Saran | Mar 29, 2026 जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर बाजार में रविवार को एक मोबाइल चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि चोर एक व्यक्ति का मोबाइल चुराकर भागने का कोशिश कर रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ा कर दबोच लिया ।इसके बाद लोगों ने जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे हिरासत में ले लिया।