औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के ककोर में निर्माणाधीन जिला न्यायालय से सरिया चोरी के मामले में 12 लोगों को भेजा गया जेल
दिबियापुर पुलिस और एसओजी ने ककोर मुख्यालय के पास निर्माणाधीन जिला न्यायालय से सरिया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वारदात के महज 24 घंटे के भीतर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से 40 क्विंटल चोरी की सरिया, दो कारें और एक विशेष स्लाइडर ट्रॉली वाला ट्रैक्टर बरामद किया है। बरामद माल की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई जा रही