निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 4 बाइक बरामद
गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नन्द किशोर जाटव उर्फ बल्लू और चोरी की बाइक खरीदने वाले शुभम तेली को गिरफ्तार किया है । पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातें