टिकारी बाजार में शनिवार दोपहर मुख्य सड़क पर व्यपात अतिक्रमण को हटाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हुआ। जिसके अंतर्गत सड़क किनारे स्थित अवैध छप्पर, छज्जा, सीढ़ी और स्लैब को जेसीबी मशीन लगाकर हटाने का काम किया गया। वहीं विरोध कर रहे भीड़ को काबु करने हेतु SDM प्रवीन कुंदन के साथ टिकारी SDPO सुशांत कुमार चंचल ने मोर्चा सम्भाला। जहाँ मामले को लेकर भीड़ को समझाया।