पीलीभीत: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया गया फ्लैग मार्च, जांची गई सुरक्षा व्यवस्था
आज बृहस्पतिवार की रात 9:00 बजे लगभग होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र के साथ सेहरामऊ व बरखेड़ा और थाना कोतवाली क्षेत्र में भी पुलिस के अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। तो इस दौरान बताया गया कि सवेंदनशील इलाकों में पुलिस ने अपनी पैनी नजर रखी और सभी लोगों से आपस में भाईचारे के साथ मिलकर त्यौहार मनाने की अपील की।