पीलीभीत: रिजर्व पुलिस लाइन में होली पर्व के अवसर पर बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से तैयार किए क्राफ्ट और मॉडल
आज बृहस्पतिवार की रात 8:00 बजे लगभग रिजर्व पुलिस लाइन में होली पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर के बच्चों द्वारा वेस्ट मटेरियल से क्राफ्ट और मॉडल तैयार किए गए। इस दौरान मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ सामान्य ज्ञान व पर्यावरण के विषय में वार्ता की गई और सभी बच्चों को पिचकारी रंग मिष्ठान आदि वितरित किये गए।