पीलीभीत: नेशनल हाइवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया
पीलीभीत खुटार नेशनल हाइवे पर चीनी मिल के पास में बाइक सवार रवि और राजीव सिंह निवासी मुजफ्फरनगर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं गजरौला जप्ती निवासी बाबूराम और कबीरपुर कसगंजा के रहने वाले सूरज पुत्र प्रेमपाल भी सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने रवि और राजीव को रेफर कर दिया।