पन्ना: हक की हुंकार: पन्ना कलेक्ट्रेट में गूंजी ANM की आवाज। रैली निकालकर डिप्टी सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन।
Panna, Panna | Jun 18, 2026 स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कही जाने वाली संयुक्त ए.एन.एम. एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अपनी उपेक्षा से नाराज ए.एन.एम. कार्यकर्ताओं ने पन्ना कलेक्ट्रेट परिसर में आज गुरूवार 18 जून शाम 5 बजे जबरदस्त रैली निकाली और जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।