नगर पंचायत छतरपुर में अनियमितता का बोलबाला है, नगर में पंचायत के अधिकारियों और संवेदकों की मिलीभगत से विकास राशियों में लूट जारी है। इस आशय का आरोप लगाते हुए छतरपुर विकास मंच के अध्यक्ष, समाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमून ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे कार्यपालक अधिकारी के नाम ज्ञापन नगर पंचायत के सिटी मैनेजर मुर्तजा अंसारी को ज्ञापन सौंपा।