बंडा: ग्राम चरौदा में उफनते नाले को पार करते समय बहे ग्रामीण का तीसरे दिन भी पता नहीं चला
Banda, Sagar | Jul 8, 2026 ग्राम चरौदा में सोमवार को एक ग्रामीण उफनते नाले को पार करते समय तेज बहाव में बह गया था। जिसकी मंगलवार को बंडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। तीसरे दिन बुधवार को सुबह 11 बजे तक कोई सुराग नहीं लग पाया। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम चरौदा निवासी डालन सेन पथरिया से लौटते समय चरौदा के समीप स्थित उफनते नाले को पार करने का प्रयास किया। वह तेज बहाव की चपेट में आकर