घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी मेन रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पर बैठी दो गायों को मारी टक्कर, बाइक चालक गंभीर घायल
शुक्रवार को घोड़ाडोंगरी मेन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से बाइक लेकर जा रहे चालक ने सड़क पर बैठी दो गायों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दोनों गायों को भी चोटें आई हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद दिखाई दे रही है।