गुरुवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में प्रो. सत प्रकाश बंसल ने एआई आधारित “सामाजिक विज्ञान में अनुसंधान पद्धति” पर 10 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। प्रो. बंसल ने कहा कि शोधार्थी एआई को “टूल” के रूप में अपनाएं। डीन प्रो. विशाल सूद ने बताया कि 30 चयनित प्रतिभागियों को एआई आधारित शिक्षण व अनुसंधान विधियों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।