हमीरपुर: पंधरी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग, गाय झुलसी
ग्राम पंधरी में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते रिहायशी मकान में आग लग जाने से गृहस्थी का सामान एवं भूसा जलकर खाक हो गया और एक गाय झुलस गई। पंधरी गांव निवासी गणेश भुर्जी ने बताया कि वह चाट का ठेला लगाकर जीवन यापन करता है। बीती रात उसके रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में उसकी पालतू गाय बुरी तरह झुलस गई और भूसा आदि जलकर खाक हो गया। इस घटना में उसकी वृ