संडीला: सण्डीला पुलिस ने पति सहित बच्चा चोर दुल्हन को किया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, नगदी व अपहृत बच्चा बरामद
सण्डीला के बेगमगंज निवासी विजय कुमार ने 4 दिसंबर को पुलिस को तहरीर दी थी कि आठ माह पूर्व आर्य समाज मंदिर में उसने मोहनी नामक महिला से शादी की थी, 3 दिसम्बर को मोहनी उसकी बहन का 1 माह का बच्चा व जेवर आदि लेकर फरार हो गयी थी।संडीला पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू की।