फुलवरिया: रामपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 8 घायल, 5 गोपालगंज रेफर
श्रीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में कराया गया। जहां से दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया गया।