इंदौर: नगर निगम इंदौर में जनसुनवाई हुई आयोजित, अधिकारियों के समक्ष सुनवाई के लिए आए 30 आवेदन
Indore, Indore | Jun 18, 2024 लोकसभा चुनाव के आचार संहिता खत्म होने के बाद लगातार दूसरे सप्ताह नगर निगम की जनसुनवाई आयोजित हुई, जिसमें 30 आवेदन सुनवाई के लिए अधिकारियों के समक्ष पहुंचे, जिसमें आमजन के साथ नगर निगम के वह कर्मचारी भी अपना आवेदन लेकर पहुंचे, जिनकी सेवा समाप्त की जा चुकी है। वही आए सभी आवेदनों के उचित निराकरण के अधिकारियों के द्वारा संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया।