गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया समाहरणालय स्थित दीदी कैफे का निरीक्षण, बिना लाइसेंस के हो रहा था संचालन
Garhwa, Garhwa | Apr 27, 2026 उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, गढ़वा दीप श्री के द्वारा सोमवार को नया समाहरणालय स्थित JSLPS अंतर्गत संचालित पलाश आजीविका दीदी कैफ़े का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम मे पाया गया कि संबंधित कैंटीन बिना खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही कैंटीन के किचेन एवं स्टोर रूम में साफ-सफाई की कमी पाई गई