उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र में युवक से ₹1 लाख की साइबर ठगी, थाने में शिकायत दर्ज
राधानगर थाना क्षेत्र के एक युवक के मोबाइल से दो बार में एक लाख रुपये की अवैध निकासी हो जाने की समाचार है। इस मामले में मो.अली हुसैन नामक युवक ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रविवार की दोपहर करीब 1 बजे इसकी जानकारी मिली है। फिलहाल राधानगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।