उरई: जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर बनाए गए 71 परीक्षा केंद्र, जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में कराई जाएगी परीक्षा
Orai, Jalaun | Feb 21, 2024 उरई के जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की 22 फरवरी से जिले में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसको लेकर 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा लगाई जाएगी साथ ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा को सकुशल तरीके से संपन्न कराया जाएगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।